फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drained roads in rain

बारिश में पानी से डूबीं सड़कें

Sun, 07 Jul 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Drained roads in rain
मोहल्ला खुबपुर में बारिश से सड़क पर भरा पानी। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। बरसात से शनिवार को डीएम कार्यालय सहित मोहल्लों में जलभराव हो गया था। रविवार को भी हालात सामान्य नहीं हो सके। सरकारी कार्यालय परिसर में जलस्तर घटने से कुछ राहत हुई।
विज्ञापन

वहीं, शहर के कई मोहल्लों में सड़कों के ऊपर पानी बहता रहा। नगर पालिका पानी निकालने का कोई इंतजाम नहीं कर सका। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के ही हिन्दू कन्या पाठशाला परिसर में भी पानी भर गया। सोमवार को जब छात्राएं स्कूल आएंगी तो वे पानी के बीच से होकर निकलने को मजबूर होंगी।
शनिवार को मानसून की पहली बरसात में पूरा शहर पानी-पानी हो गया था। लोगों को निकलने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा था।
रविवार को उम्मीद थी नगर पालिका जलनिकासी का इंतजाम कराकर हालात सामान्य कर देगा पर ऐसा नहीं हुआ। विकास नगर मोहल्लों में खाली पड़े प्लाटों में पानी ओवरफ्लों होने से सड़क पर पानी बहने लगा। यही हाल पूर्णागिरि नगर, मुंशीगंज, गदियाना, सरदार कॉलोनी के बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed