फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drain choke, waterlogging only in light rain

नाले चोक, हल्की बारिश में ही जलभराव

Sun, 11 Jul 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drain choke, waterlogging only in light rain
सीतापुर। मानसून की बरसात से पहले शहर के नालों की साफ-सफाई की पोल खुलकर सामने आ गई। शनिवार को महज कुछ मिनटों की ही बारिश में शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। नाले चोक होने से मोहल्ले की सड़कें पानी से लबालब नजर आई। यहां तक की सदर तहसील परिसर में जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मानसून आने वाला है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा शहर के सभी नाले साफ करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन इसकी हकीकत शनिवार को सामने आ गई। दोपहर बाद करीब आधा घंटे की बरसात हुई। इस बरसात में नाले चोक हो गए। जलभराव के हालात उत्पन्न हो गए। नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल के पुराने आवास विजयलक्ष्मी नगर में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने बताया कि नाला चोक होने से समस्या हो गई है। यही हालात पुराने सीतापुर के मोहल्लों के रहे। सदर तहसील परिसर में मशीन भंडारण कक्ष के सामने जलभराव हो गया। इससे तहसील को जाने वाले लोग इस गंदे पानी के बीच से होकर गुजरे। जीआईसी चौराहे से तरणताल की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंची पुल पर भी पानी भरने से वाहन बहुत ही संभलकर गुजरते हुए दिखाई दिए। शहर के विकास नगर मोहल्ले का हुआ। इस मोहल्ले के संपर्क मार्गों पर पानी भरने से आवागमन में लोग जूझते दिखाई दिए।

काम की सुस्त रफ्तार कैसे बनेगा क्रास
शहर के मोहल्ला विकास नगर की जलनिकासी के लिए बने नाले को गल्ला मंडी के सामने सीवर लाइन से जोड़ा जाना है। इसको लेकर 15 दिन से क्रास बनाने के लिए खोदाई कर दी गई है। अब जब बरसात हो गई है तो काम बंद हो जाएगा। काम की रफ्तार इतनी धीमी गति से चल रही है कि यह मानसूनी बरसात से पहले क्रास बनने के आसार नहीं दिख रहे है। इससे मोहल्लेवासियों को इस बार भी जलभराव की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed