फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Doubt over death of Merchant Navy officer due to drowning in a pool, father seeks help from SP

Sitapur News: कुंड में डूबने से मर्चेंट नेवी अफसर की मौत पर संदेह, पिता ने एसपी से लगाई मदद की गुहार

Tue, 29 Jul 2025 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Doubt over death of Merchant Navy officer due to drowning in a pool, father seeks help from SP
मर्चेंट नेवी अफसर नि​खिल की फाइल फोटो। - फोटो : मर्चेंट नेवी अफसर नि​खिल की फाइल फोटो।
सीतापुर। इंदौर में तीन जुलाई को मर्चेंट नेवी अफसर की डूबकर मौत होना परिजनों के गले नहीं उतर रहा है। सच जानने के लिए परिजन इंदौर की सिमरोल पुलिस से गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सिमरोल पुलिस ने तहरीर पर केस तक दर्ज नहीं किया। आहत होकर मृतक के पिता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक सीतापुर से मिलकर प्रार्थना पत्र देते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने तत्काल इंदौर के पुलिस अफसर से बात कर मामले की जानकारी ली। अभियोग पंजीकृत कराने व जांच का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

जिले के रामकोट थाना इलाके में गोशाला के निकट विश्राम नगर निवासी अंजुल कुमार शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उनके पुत्र निखिल शुक्ल (25) मर्चेंट नेवी में नेविगेशन ऑफिसर थे। गत तीन जुलाई को सूचना मिली कि इंदौर के सिमरोल थानाक्षेत्र अंर्तगत लोधिया कुंड में निखिल की डूबकर मौत हो गई। पिता अंजुल ने संदेह जताया कि नेवी ऑफिसर एक छोटे से कुंड में कैसे डूब सकता है। मर्चेंट नेवी के अफसर को समंदर में तैरने का प्रशिक्षण दिया जाता है। किसी साजिश व हत्या का संदेह जताते हुए सिमरोल पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि सिमरोल पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। पिता अंजुल का आरोप है कि दोस्त राकेश नाम ने साथियों के साथ मिलकर निखिल की हत्या की है। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल ने यथासंभव कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


फोन करने के दो घंटे बाद पहुंचा राकेश
निखिल के पिता अंजुल के मुताबिक सूचना पर वह जब इंदौर के महू अस्पताल पहुंचे तो निखिल के शव के साथ उनकी दोस्त साक्षी मौजूद थी। बातचीत में जानकारी मिली कि इंदौर के गुरु नगर नंदबाग कॉलोनी निवासी अपने दोस्त राकेश यादव के साथ निखिल वहां गए थे। अस्पताल मेंं राकेश को न देख उसे फोन किया। इसके दो घंटे बाद राकेश अस्पताल पहुंचा। घटना के बारे में राकेश कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed