फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Donate black sesame seeds on Saturday Amavasya

Sitapur News: शनीचरी अमावस्या पर काले तिल का करें दान

Fri, 28 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Donate black sesame seeds on Saturday Amavasya
नैमिषारण्य (सीतापुर)। चैत्र मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या शनिवार के दिन पड़ने से इस दिन को शनिचरी अमावस्या के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन गंगा, गोमती व चक्रतीर्थ समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इस दिन पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। शनिचरी अमावस्या के संयोग से इस दिन शनि और शनि की प्रिय वस्तुओं का दान करने से शनि भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

कथाव्यास विवेक शास्त्री ने बताया चैत्र मास की शनि अमावस्या 28 मार्च को रात 7:55 बजे शुरू होगी। 29 मार्च शाम को 4:27 बजे इसका समापन होगा। उदया तिथि में चैत्र की शनि अमावस्या 29 मार्च को मनाई जाएगी। सचिन शास्त्री ने बताया कि शनि अमावस्या पर एक पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें अपने चेहरे की छाया देखने के बाद इसका दान करने से व्यक्ति के तमाम कष्टों, शारीरिक पीड़ा से छुटकारा मिलता है। जल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ में चढ़ाने और काले तिल का दान करने से बिगड़े काम बनने लगेंगे। सरसों का तेल, उड़द की दाल, कंबल, लोहा का दान करने से शनि की कृपा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से कभी धन की कमी नहीं रहती और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed