Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dog bites and injures 15 people; panic spreads across several areas.

Sitapur News: कुत्ते ने 15 को काटकर किया घायल, कई इलाकों में दहशत

Sun, 01 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 01 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dog bites and injures 15 people; panic spreads across several areas.
लहरपुर। नगर क्षेत्र में शनिवार को आवारा कुत्ते की दहशत से आमजन भयभीत रहे। कुत्ते ने अलग-अलग मोहल्लों में हमला कर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं समेत 15 लोगों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए हमलों से लोगों में भय फैल गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

कुत्ते के हमले में ठठेरी टोला निवासी रईस उद्दीन (30) और अंकित (26), काजी टोला निवासी सफीकुन (8) और साबिर अली (12), बागवानी टोला निवासी सावेद (16), सरफराज (8) और रिजा (5), बेहटी मोहल्ला निवासी गौतम (50) और छोटी (40), बसैय्या टोला निवासी आकाश (16) और सुभान (8), जमा टोला निवासी विनय (10), केसरीगंज निवासी आजम (18) और शहाबुद्दीन (65) तथा बसंतीपुर निवासी अभय (2) घायल हो गए।
विज्ञापन

एक ही दिन में बड़ी संख्या में लोगों पर हमले से नगर के विभिन्न मोहल्लों में आवारा कुत्तों के भय से लोगों ने बच्चों को अकेले घर से बाहर निकलना रोक दिया है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद से आवारा कुत्तों को पकड़वाने और लोगों को इस आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। सीएचसी के फार्मासिस्ट दिनेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 15 लोगों को एंटी रेबीज का टीका लगाया गया है। अस्पताल में टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed