Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Documents of 12,000 teachers will be verified.

Sitapur News: 12 हजार शिक्षकों के अभिलेखों की होगी जांच

Fri, 20 Nov 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 20 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Documents of 12,000 teachers will be verified.
सीतापुर। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत करीब 12 हजार शिक्षकों के अभिलेखों की जांच होगी। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) सभी शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति संबंधी अभिलेखों का गहन सत्यापन करेगी। फर्जी दस्तावेज के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल करने वालों की पहचान करने के लिए यह कवायद की जा रही है। इसके लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर ब्लॉकवार तैनात शिक्षकों के अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



दरअसल संतकबीरनगर में फर्जी अभिलेखों के आधार पर शिक्षक पद पर नौकरी हासिल करने का मामला उच्च न्यायालय पहुंचा है। इस मामले में न्यायालय ने एसटीएफ को शिक्षकों के अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत शिक्षकों के दस्तावेज का सत्यापन कराया जाना है। सीतापुर में भी इस प्रक्रिया के तहत सभी करीब 12 हजार शिक्षकों के अभिलेख जांच के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय की ओर से सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विकासखंड में तैनात शिक्षकों के अभिलेख एकत्र कर निर्धारित समय सीमा में कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इसके लिए बीआरसी स्तर पर अभिलेख जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीईओ के माध्यम से सभी दस्तावेज बीएसए कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद उन्हें एसटीएफ को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय निर्देश मिलने के बाद शिक्षक भी अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों और नियुक्ति संबंधी दस्तावेज को एकत्र करने में जुट गए हैं। जांच के बाद अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। शिक्षकों को अभिलेख देने के साथ ही यह भी बताना होगा कि उनके परिवार या रिश्तेदारी में कोई सदस्य बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत है या नहीं। इसके लिए शिक्षकों को शपथपत्र देना होगा।

बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सभी शिक्षकों के अभिलेखों की जांच होनी है। बीईओ को एक सप्ताह के अंदर अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।


45 पकड़े जा चुके हैं फर्जी शिक्षक
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों की लगातार जांच हो रही है। अब तक 45 शिक्षक पकड़े जा चुके हैं। इन शिक्षकों ने नौकरी पाने के लिए फर्जी अभिलेख लगाए थे। इसके चलते सभी को बर्खास्त किया जा चुका है। अब नए सिरे से फिर जांच शुरू हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि कुछ और शिक्षक भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed