{"_id":"6830bb719f294c8010094505","slug":"doctors-not-available-in-opd-even-after-11-am-patients-upset-sitapur-news-c-102-1-slko1053-132935-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 11 बजे के बाद भी ओपीडी में नहीं मिले डॉक्टर, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 11 बजे के बाद भी ओपीडी में नहीं मिले डॉक्टर, मरीज परेशान
Fri, 23 May 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 23 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की मनमानी मरीजों पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे के बाद भी ओपीडी में तैनात तीनों फिजिशियन की कुर्सी खाली पड़ी रही। इससे इलाज के लिए पहुंचे बुखार, डायरिया व पेट दर्द की समस्या से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अधिकांश मरीजों को उमस भरी गर्मी में बिना इलाज के ही लौटना पड़ा।
जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए तीन फिजिशियन तैनात हैं। शुक्रवार को फिजिशियन डॉ. अनुपम मिश्रा से इलाज कराने के लिए तमाम मरीज ओपीडी कक्ष के बाहर खड़े रहे लेकिन सुबह 11 बजे तक उनके न आने के कारण कुर्सी खाली रही। इसी तरह डॉ. अरशद जमाल व डॉ. रवि शेखर भी तय समय के काफी देर बाद तक ओपीडी में मरीजों को देखने के लिए नहीं पहुंचे। पूछने पर वहां मौजूद स्टॉफ भी कोई जवाब नहीं दे सका।
सामान्य ओपीडी में तैनात किसी भी चिकित्सक के मौजूद न होने के कारण इलाज के पहुंचे मरीजों को उमस भरी गर्मी में घंटों परेशान होना पड़ा। हरगांव से आए रमेश ने बताया एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं। उर्मिला ने बताया अल्ट्रासाउंड दो दिन पहले करवाया था। आज दिखाने के लिए बुलाया गया था। अब डॉक्टर के न मिलने पर फिर से आना पड़ेगा। पेट दर्द भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
नहीं हो सकी अल्ट्रासाउंड की जांच
जिला अस्पताल में शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड की जांच भी ठप रही। कक्ष के बाहर तख्ती लिखकर लगा दी गई कि तैनात डॉक्टर साक्ष्य देने के लिए न्यायालय गए हैं। इससे जरूरतमंद मरीजों को निजी सेंटर पर जाकर महंगी जांच कराने के लिए विवश होना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत वार्डों में भर्ती गंभीर मरीजों को हुई। वह अस्पताल में भर्ती होने के कारण बाहर जाकर जांच भी नहीं करवा सकें। इन मरीजों की जांच अब शनिवार को होगी।