फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Doctor went to do PG course, pharmacist did not return from Kumbh

Sitapur News: डॉक्टर गए पीजी काेर्स करने, कुंभ से नहीं लौटे फार्मासिस्ट

Mon, 03 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Doctor went to do PG course, pharmacist did not return from Kumbh
सीतापुर। अफसर अगर उदासीन हो जाएं तो सरकारी योजनाएं कैसे परवान चढ़ेंगी। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला जिम्मेदारों की अनदेखी का शिकार हो रहा है। अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी खानापूर्ति ही की जा रही है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता पर करीब दो महीने से ताला लटक रहा है। रविवार को जन आरोग्य मेला में स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए मरीज केंद्र पर आते हैं, यहां ताला लगा देख मरीज इधर-उधर झोलाछाप के यहां इलाज कराने को मजबूर हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा यहां से करीब 9 किलोमीटर की दूरी है। गंवई इलाके के लोगों को वहां जाने में काफी दिक्कत होती है। रविवार को केंद्र पर आए मुशर्रफ ने बताया कि गणतंत्र दिवस को अस्पताल खोला गया था, उसके बाद से बंद पड़ा है। अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्रा ने बताया कि यहां पर तैनात चिकित्सक पीजी कोर्स करने गए हैं। फार्मासिस्ट जीतेंद्र मिश्रा को कुंभ ड्यूटी से अभी छुट्टी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

खैराबाद क्षेत्र में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 99 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। रविवार को बरई जलालपुर के प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र पर डाॅ. सीमा सिन्हा ने 25 मरीजों की देखकर उन्हें दवाएं दीं। रामकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ. तनवीर ने 35 मरीजों को देखकर दवाएं वितरित कीं। सरैया सानी प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र पर डाॅ. सुमित शुक्ला ने 39 मरीजों की जांचकर इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सांडा में रविवार को क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसके तहत सकरन में 23, खानपुर में 27, मुर्थना में 24, रेवान में 17, महाराजनगर में 20 मरीजों की जांचकर दवाएं दी गईं।

मिश्रिख के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। पीएचसी मनिकापुर में 25, पीएचसी बहरवा में 49 मरीजों को स्वास्थ्य सलाह के साथ-साथ दवाएं वितरित की गई। हरगांव में आरोग्य मेला के तहत इलाके के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककराही में डॉ. रामजी अवस्थी ने 44 मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरमी में डॉ. आरडी चौधरी ने 57 मरीजों को तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलारपुर में डॉ. राजेश गौतम ने 64 मरीजों की जांचकर दवाएं व सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed