{"_id":"6362bd863849a7708a034fcc","slug":"doctor-sitapur-news-lko655328496","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर बन सीएचसी में घुसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर बन सीएचसी में घुसा युवक
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली सीएचसी में नए भवन के महिला वार्ड में एक युवक डॉक्टर बनकर घुस गया। इलाज के बहाने प्रसूताओं से अभद्रता की। तीमारदारों ने इसकी शिकायत आशा कार्यकर्ताओं और नर्सों से की। आशा कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर युवक मौके से फरार हो गया। युवक की स्वास्थ्य कर्मियों ने फोटो खींच ली है।
स्टाफ नर्सों का आरोप है कि युवक पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फोटो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वह किस उद्देश्य से सीएचसी में घूम रहा था, यह तो उसके मिलने पर ही पता लगेगा। युवक के विरुद्ध किसी मरीज की शिकायत आएगी तो पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई कराई जाएगी।
अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं
जहां एक तरफ महिला सुरक्षा के लिए पुलिस अभियान चला रही है। वहीं सीएचसी तक में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस पर भी वहां के जिम्मेदार बातों को टालने मेें लगे हुए हैं। नर्सों ने आरोप लगाया कि वही युवक पहले भी आ चुका था। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी। दोबारा घटना होने पर अधीक्षक ने मरीज पर तहरीर न देने का जिम्मा डाल दिया है।