फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Do shopping and Diwali puja in the auspicious time

Sitapur News: शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी और व दिवाली पूजन

Sat, 18 Oct 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 18 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Do shopping and Diwali puja in the auspicious time
सीतापुर। धनतेरस का पावन त्यौहार आज मनाया जाएगा। शुभ मुहूर्त में खरीददारी करने से विशेष फल मिलता हैं। पंडित आशीष शास्त्री ने बताया कि सामग्री खरीदने का पुनीत समय प्रदोष काल 6:20 से 8:40 तक रहेगा। छोटी दिवाली का पावन पर्व 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जिसे कहते हैं नरक चतुर्दशी भी कहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दिन संकल्प प्रदोष काल 6:40 बजे से दीप पूजन होगा। 20 अक्टूबर दिन सोमवार को अमावस्या दीपावली का पावन पूजन किया जाएगा। पूजन का समय दीपावली पूजन के तीन मुहूर्त निर्धारित किया गए हैं। व्यापारी एवं प्रतिष्ठानों के लिएकुंभ लग्न दोपहर दो बजकर 13 से 3: 44 बजे तक सर्वोत्तम रहेंगा। प्रदोष काल में वृष लग्न शाम छह बजकर 51 मिनट से रात्रि आठ बजकर 48 मिनट बजे तक सभी लोगों के लिए सभी घरों में विशेष पूजन का समय रहेगा।
विज्ञापन

बताया कि तीसरा पूजन महानिशा कल में तांत्रिक पूजा मंत्र सिद्धि के लिए सिंह लग्न रात्रि एक बजकर 19 से सुबह 3.33 तक इस लग्न में साधक लोग तंत्र साधना करते हैं। 21 अक्टूबर स्नान ध्यान अमावस्या भौमवती अमावस्या के रूप में लोग मानेंगे। अन्नकूट का प्रसिद्ध पर्व 22 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। 23 अक्टूबर को भाई दूज चित्रगुप्त का पूजन कलम दवात का पूजन मनाया जाएगा। इस दिन भाई-बहनों का पावन त्यौहार भैया दूज मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed