{"_id":"685d908e291d5ca1f70cdb37","slug":"dm-took-charge-of-fertilizer-distribution-fertilizer-reached-the-committees-sitapur-news-c-102-1-slko1052-135202-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डीएम ने खाद वितरण की संभाली कमान, समितियों तक पहुंची खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डीएम ने खाद वितरण की संभाली कमान, समितियों तक पहुंची खाद
Thu, 26 Jun 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। एआर कोऑपरेटिव की लापरवाही के कारण साधन सहकारी समितियों तक खाद नहीं पहुंच रही थी। अमर उजाला ने लगातार इस मसले को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
सहकारी समितियों में ताला लगे होने और खाद उपलब्ध न होेने की समस्या का उल्लेख करते हुए बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद समितियों को यूरिया उपलब्ध कराई गई है।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने जिले में खाद की उपलब्धता की कमान संभाली। उन्होंने एआर कोऑपरेटिव को लापरवाह रवैये के लिए फटकार लगाई। किसानों का फोन न उठाने पर कार्यवाही के लिए भी चेताया। इसके बाद साधन सहकारी समितियों तक खाद की उपलब्धता को खुद देखा।
जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से भी खाद की बिक्री कराई जा रही है। उप कृषि निदेशक डाॅ. श्रवण कुमार सिंह ने जिले में निजी क्षेत्र की कंपनियों में से 40 प्रतिशत सहकारिता क्षेत्र को उर्वरक की आपूर्ति की जाएगी। उपनिदेशक कृषि डाॅ. एसके सिंह ने बताया कि इफको कंपनी की यूरिया की एक रैक प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति पुरैनी, भिठौली, कचनार, इमलिया सुल्तानपुर, सहादतनगर, परसेंडी, कमलापुर, महसुनियागंज, नेवदिया, नेरी, नरहरा, गुरसंडा को यूरिया उपलब्ध कराई गई है।
समिति बरगावां, मूडा़कला, सहियाफखरपुर, पोखराकला, सरैयाचलाकापुर, दहेलरा, रामगढ़ महसुई, कुनेहटा लक्षीरामपुर, न्योराजपुर शेरपुर में और पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र इस्माइलगंज, सालपुर, कुतबनगर, सिरौली बाजार, अफसरिया, सिधौली, हुमायंपुर, कटीली, अशोधन परसदा, मझिगावां कलां, सरैया मिर्जापुर, महराजनगर, बीहटबीरम में 13 से 18 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति की गई है। सहकारी गन्ना विकास समिति महोली व रामगढ़ और इफको ई बाजार सिधौली व जिला सहकारी फेडरेशन प्रेमनगर में उर्वरक आपूर्ति की गई है।