{"_id":"67ba02987106f717450955bd","slug":"dm-sir-the-bully-is-occupying-my-farm-sitapur-news-c-102-1-stp1003-127534-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डीएम साहब! मेरे खेत पर कब्जा कर रहा दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डीएम साहब! मेरे खेत पर कब्जा कर रहा दबंग
Sat, 22 Feb 2025 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। मानपुर थाने में डीएम अभिषेक आनंद व एसपी चक्रेश मिश्र ने पीड़ितों की शिकायतों को सुना।
बन्नी बाजदार निवासी सोबरन ने डीएम को बताया कि मेड़बंदी के बाद उनके खेत के किनारे पिलर लगाए थे। उन पिलरों को खेत में कब्जा करने की नीयत से उखाड़ दिया गया है। पीड़ित की शिकायत पर डीएम ने संबंधित लेखपाल को बुलाकर पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा और आरोपी बिरजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
मानपुर में डीएम अभिषेक आनंद व एसपी चक्रेश मिश्र ने फरियादियों की शिकायतों, समस्याओं को सुनकर इनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। राजस्व विवादों के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि पैमाइश से संबंधित प्रकरणों को नियमानुसार निस्तारित कराया जाए। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस रजिस्टर के साथ अन्य संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया। वहीं एसपी ने आगामी शिवरात्री पर्व को देखते हुए निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों भ्रमण करें, जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए।
विज्ञापन
दो भाइयों के विवाद को डीएम ने सुलझाया
मानपुर इलाके के सीतलपुरवा के सियाराम ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चकमार्ग पर कुछ गांव वालों ने कब्जा कर लिया है। डीएम ने तुरंत कब्जा खाली कराकर रास्ता बहाल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मदारपुर के दो भाइयों नरेश व सुंदर लाल के बीच मकान में हिस्सेदारी को लेकर शिकायत आई। डीएम ने सुंदर लाल को समझाकर अपने भाई को उसका हिस्सा देने के लिए कहा। जिस पर वह सहमत हो गया। इस प्रकार दोनों के बीच मामला सुलझ गया।
महिला ने कहा, दबंग घर पर कर रहे कब्जा
मिश्रिख। थाना समाधान दिवस में इलाके के बानपुर निवासी रानी देवी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के ही रहने वाले मनोज त्रिवेदी, अजीत त्रिवेदी, विजय मौर्य और दिलीप त्रिवेदी उसके घर पर कब्जा करना चाहते हैं, उक्त लोग जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। बताया कि, शुक्रवार की देर रात उक्त लोग उसके घर आए और उसकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की। महिला के मुताबिक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शिकायत के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों द्वारा दिए गए।
न्यायालय के आदेश के बावजूद मेड़बंदी नहीं होने की शिकायत
खैराबाद। थाना समाधान दिवस में मौजूद तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देते हुए कनायतपुर निवासी सरदार सतेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम न्यायालय के आदेश के बाद भी मेड़बंदी नहीं हो पा रही है। तहसीलदार के आदेश पर राजस्व निरीक्षक अशोक सरोज के साथ क्षेत्रीय लेखपाल विजय पांडेय को भेज कर मेड़बंदी कराई गई। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया समाधान दिवस में चार शिकायतें आई थीं, जिसमे से एक का मौके पर निस्तारण कराया गया, बाकी का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।
दिव्यांग ने कहा, इलाज नहीं करा रहा ऑटो चालक
लहरपुर। संपूर्ण थाना समाधान दिवस में शनिवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम चिल्हिया निवासी दिव्यांग अशोक कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह दिव्यांग है। 10 फरवरी को वह अपनी मां के साथ ऑटो पर सवार होकर जा रहा था। उसने बताया कि चालक नशे में था, उसे यह जानकारी नहीं थी। रास्ते में लालपुर पुल के निकट चालक दिनेश द्वारा गलत ढंग से ऑटो चलाने के कारण ऑटो पलट गया। हादसे में उसे व उसकी वृद्ध मां जगदेई गंभीर रूप से घायल हो गईं। शिकायत पर उसने इलाज कराने का आश्वासन दिया था, बाद में वह मुकर गया। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।