फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DM sahab...water fills up in the industrial area

Sitapur News: डीएम साहब...औद्योगिक क्षेत्र में भर जाता है पानी

Tue, 29 Jul 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 29 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
DM sahab...water fills up in the industrial area
सीतापुर। डीएम साहब...सरांय मलुही औद्योगिक क्षेत्र में पानी भर जाता है। माल भी सुरक्षित नहीं रहता। ट्रक कीचड़ भरे मार्ग पर फंसने लगते हैं। मंगलवार को स्थानीय व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु, सिंगल विंडो व निवेश मित्र की बैठक में ऐसी ही समस्याएं साझा कीं। व्यापारियों ने जिलाधिकारी के समक्ष औद्योगिक आस्थान सरायं मलुही में जलभराव की समस्या उठाते हुए समाधान कराए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक आनंद ने इस समस्या को गंभीरता से लेकर एसडीएम सदर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और उपायुक्त उद्योग को निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र का व्यापारियों के साथ स्थलीय सर्वे करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने औद्योगिक आस्थानों के रखरखाव, निवेश मित्र पोर्टल, निर्यात प्रोत्साहन योजना, ओडीओपी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जेम पोर्टल, क्लस्टर विकास योजना, एमओयू इत्यादि योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित किए जाने तथा निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने प्रदेश सरकार की ओर से संचालित ओडीओपी योजना के तहत बिसवां में स्थापित सीएफसी के क्रियाकलापों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएफसी के अध्यक्ष एवं सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी एसपीवी सदस्यों से आपसी समन्वय करते हुए सीएफसी का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित करें। ताकि शासन की मंशानुरूप दरी उत्पाद से जुडे उद्यमियों व बुनकरों को सीएफसी का लाभ मिल सके। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट कृष्ण नंद तिवारी, एसडीएम सदर अभिनव कुमार, विजय बंसल, सुधीर मेहरोत्रा, महेन्द्र अग्रवाल, संजीव अग्रवाल एवं विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed