{"_id":"67e1ac7507002ccc46082988","slug":"dm-reached-the-evaluation-center-and-inspected-it-sitapur-news-c-102-1-slko1052-129099-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डीएम पहुंचे मूल्यांकन केंद्र, किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डीएम पहुंचे मूल्यांकन केंद्र, किया निरीक्षण
Tue, 25 Mar 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। अमर उजाला ने 21 मार्च से लगातार मूल्यांकन केंद्रों की गड़बड़ियों से संबंधित खबरें प्रकाशित कीं। इसका जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने संज्ञान लिया। वह सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से जिम्मेदार हरकत में आ गए।
डीएम ने मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि अफसर नियमित रूप से केंद्रों का निरीक्षण करते रहें।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों से संवाद कर केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में लगे सभी अधिकारी नियमित रूप से केंद्रों का निरीक्षण करते रहें।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मूल्यांकन केंद्रों की निरंतर निगरानी करने के भी निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ही कक्ष में उपस्थित रहें। कक्ष में किसी अन्य का आवागमन न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है।