फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   District Judge inspected the prison

जिला जज ने कारागार का किया मुआयना

Sat, 25 Sep 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
District Judge inspected the prison
सीतापुर। जिला जज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप कुमार द्वितीय की अध्यक्षता में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक आयोजित की गई। साथ ही जिला कारागार का त्रैमासिक ज्वाइन्ट मुआयना किया गया। उन्होंने सभी बैरक का निरीक्षण कर बंदियों से वार्ता की।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुदेश कुमारी ने बताया कि जिला जज ने कारागार में महिला बैरक, किशोर बैरक सहित समस्त बैरक का निरीक्षण कर बंदियों से वार्ता की। इस दौरान किसी भी बंदी द्वारा निशुल्क विधिक सेवा दिऐ जाने की प्रार्थना नहीं की गई और न ही कोई अन्य समस्या बंदियों द्वारा बताई गई।
विज्ञापन

जिला जज ने कारागार में स्थित अस्पताल एवं पाकशाला का भी मुआयना किया गया। सभी व्यवस्था दुरुस्त पाई गईं। उन्होंने ऐसे विचाराधीन बंदियों से भी वार्ता की गई जो आधे से अधिक सजा भुगत चुके हैं। जेेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि ऐसे विचाराधीन बंदी जो धारा- 436ए सीआरपीसी का लाभ पाने के योग्य हैं, उनकी सूची प्रत्येक सप्ताह जिला विधिक सेवा को भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम विशाल भारद्वाज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह द्वितीय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुदेश कुमारी, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित, जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह, जेलरए आरएस यादव सहित अन्य जेल अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed