{"_id":"6984ec8ba23d3bcf3a01da47","slug":"distribution-of-answer-sheets-of-the-second-phase-begins-sitapur-news-c-102-1-slko1053-149659-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दूसरे चरण की उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दूसरे चरण की उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण शुरू
Fri, 06 Feb 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का जिले में दूसरे चरण का वितरण शुरू हो गया है। जिले में अब तक दो लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं आ चुकी हैं। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया एक सप्ताह के अंदर सभी उत्तरपुस्तिकाओं के आने की उम्मीद है।
जनवरी में पहले चरण की उत्तरपुस्तिकाएं बांटी गई थीं। अब दूसरे चरण में बृहस्पतिवार से जीआईसी सीतापुर से वितरण किया जा रहा है। परीक्षा केंद्र अपनी जरूरत के अनुसार उत्तरपुस्तिकाएं ले रहे हैं। इन उत्तरपुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्र के अंदर विशेष निगरानी में रखवाया जा रहा है। कंट्रोल रूम के जरिये इनकी सुरक्षा परखी जा रही है। स्टांग रूम में बिना प्रधानाचार्य की अनुमति के कोई प्रवेश नहीं करेगा।