{"_id":"62ab6746db9c2a4e375bb409","slug":"disrupted-power-supply-in-20-villages-sitapur-news-lko6355010165","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 गांवों में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 गांवों में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्ली चौराहा/सीतापुर। कल्ली चौराहा इलाके की बिजली आपूर्ति लोगों को रुला रही है। पिछले 10 दिनों से हालात और खराब होते जा रहे हैं। 24 घंटे में महज तीन से चार घंटे ही बिजली आ रही है। इतनी कम आपूर्ति और लो वोल्टेज लोगों की मुसीबतें बढ़ा रही है। शिकायत के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन के अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से करीब 20 गांव प्रभावित हो रहे हैं।
कल्ली चौराहा इलाके में उत्तर धौना, कल्ली चौराहा, हरसानी, सुजानपुर, जुगुल बिहारपुर, मरेली, प्रतापपुर, पच्चीसा, लोकनापुर, करखिला, अमटामाऊ, बानपुर, भट्टपुर, खरगापुर, जमुनापुर, हाजीपुर आदि गांवों की आपूर्ति बेपटरी हो चुकी है। इसकी वजह से कल्ली चौराहे पर कल्ली चौकी, जन सुविधा केन्द्र, अस्पताल, बैंक आदि जगहों पर काम नहीं हो पा रहे है। यहां के लोगों का कहना है कि 24 घंटे में महज तीन से चार घंटे बिजली आती है। उसके बाद लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है।
इतने कम समय की आपूर्ति मिलने से कोई काम नहीं हो पा रहे है। घरों में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए है। मिश्रिख पावर हाउस का फोन मिलाया जाता है तो कभी भी रिसीव ही नहीं होता है। मिश्रिख जेई सुमित ने बताया कि सुबह से रोस्टिंग चल रही है। हम सभी लोग प्रयास में लगे हुए है।