फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Disposal of plastic waste started in Saraiya Sani village of Khairabad

Sitapur News: खैराबाद के सरैया सानी गांव में प्लास्टिक कचरे का निस्तारण शुरू

Tue, 29 Jul 2025 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Disposal of plastic waste started in Saraiya Sani village of Khairabad
कचरा निस्तारण यूनिट। - फोटो : कचरा निस्तारण यूनिट।
सीतापुर। पंचायत राज विभाग की ओर से गांवों से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की जा रही है। इसी के तहत खैराबाद ब्लॉक के ग्राम सरैया सानी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की गई है, यहां से प्लास्टिक कचरे के निस्तारण की शुरुआत भी हो गई है। ग्राम पंचायतों से प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करके यहां निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


गांवों में प्लास्टिक कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था नहीं हाेने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए शासन के निर्देश पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना के लिए कई स्थानों का चयन किया गया था। इसी के तहत खैराबाद ब्लाॅक की ग्राम पंचायत सरैंया सानी में यूनिट स्थापित की गई। इसकी जानकारी देते हुए डीसी अखिलेश कुमार गौतम ने बताया कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना कर इसे शुरू कर दिया गया है। शीर्घ ही तीन ब्लॉकों में इसका निर्माण कराया जाएगा। इसकी कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed