{"_id":"624f2821bbc07f1d5b3609bd","slug":"disconnected-22-electricity-connections-sitapur-news-lko625080093","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 उपभोक्ताओं के काटे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 उपभोक्ताओं के काटे बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवता (सीतापुर)। रेउसा क्षेत्र में गुरुवार की शाम पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गये।
विद्युत उपखंड अधिकारी रेउसा शिवेंद्र मोहन के नेतृत्व में अवर अभियंता संतोष कुमार, विद्युत उपकेंद्र सांडा व अवर अभियंता रेउसा धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ सेवता गांव में चेकिंग की। इस दौरान 10 हजार से अधिक की बकायेदारी पर 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये। वहीं सात लोग विद्युत लाइन से कटिया डालकर चोरी करते पकड़े गए। चार उपभोक्ता मीटर से पहले केबल काटकर विद्युत चोरी करते मिले। इसके साथ ही छह उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक उपयोग करते पाए गये।
उपखंड अधिकारी शिवेंद्र मोहन ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विद्युत चोरी रोकने व बड़े बकायेदारों पर भी कार्रवाई को लेकर चेकिंग अभियान चलता रहेगा।