{"_id":"68efe9360a0ba4642f0b479c","slug":"dilapidated-electric-poles-are-inviting-accidents-sitapur-news-c-102-1-stp1002-142449-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली के जर्जर खंभे हादसों को दे रहे दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली के जर्जर खंभे हादसों को दे रहे दावत
Thu, 16 Oct 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद में लगा जर्जर बिजली का पोल
खैराबाद । नगर में बिजली के जर्जर खंभे हादसे को दावत दे रहे हैं। लोहे के खंभे नीचे से लगने से झुक गए हैं। सीमेंटेड खंभे भी जर्जर होकर एक तरफ झुकने लगे हैं। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नगर में विभिन्न स्थानों पर एक सैकड़ा बिजली के खंभे पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। इन जर्जर खंभों पर विद्युत आपूर्ति किया जाना खतरे से खाली नही है। बिजली विभाग के अधिकारी भी मानते हैं कि नगर में 30 खंभे जर्जर हैं। इन्हें चिन्हित किया जा चुका है। हांलाकि, करीब एक साल बाद भी यह जर्जर खंभे बदले नहीं जा सके हैं। नगर के हटौरा निवासी अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव का कहना है कि हमारे घर के सामने लगा लोहे का विद्युत पोल नीचे से गल गया है। किसी भी समय हमारे घर पर गिर सकता है। तुर्क पट्टी निवासी मोहम्मद रफी ने बताया कि खंभा जर्जर कोकर नीचे से बेहद कमजोर हो चुका है। जोशी टोला निवासी दिलीप जोशी कहते हैं कि सीमेंट के दो खंभे जर्जर होकर एक तरफ झुक चुके हैं, कभी भी गिर सकते हैं। माखूपुर निवासी विष्णु कुमार गौतम ने बताया कि मोहल्ले में दो सीमेंट के जर्जर खंभे हादसे को दावत दे रहे हैं।
बाक्स
प्रस्ताव भेजा गया
विभागीय बैठक में जर्जर खंभों की बात रखी गई थी। उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। मंजूरी व बजट मिलने पर खंभे बदले जाएंगे।
- अमित यादव, अवर अभियंता