फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Difficult to walk on shabby roads

जर्जर सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल

Sun, 13 Sep 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Difficult to walk on shabby roads
केस 1
विज्ञापन

पुलिस लाइन से कुछ आगे बढ़ने पर मस्जिद के पास सड़क की हालत बहुत ही खराब है। यहां पर गड्ढे हो गए है। इसकी वजह से आवागमन बाधित होता है। जब बरसात होती तो इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे और भी दिक्कतें आती है। राहगीर काफी समय से सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी सूरत नहीं बदल सकी है।
केस 2
शहर के कैंची पुल से कुछ आगे बढ़ने पर रोड़ की हालत बहुत ही दयनीय हो गई है। यहां पर लगातार बरसात का पानी भरा होने से गड्ढे हो गए है। यहां पर पूरे बरस सड़क खराब ही रहती है। इसकी वजह से शहर के मुख्य मार्ग की हालत खराब होने से आए दिन जाम की समस्या बनती है। कई बार वाहन इनकी चपेट में आकर पलट भी जाते है।
विज्ञापन

केस 3
लखीमपुर मार्ग पर आदर्श नगर के पास सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। यहां पर इतने बड़े गड्ढे हो गए है, जिनसे निकलना बहुत ही कठिन है। वाहन निकलते समय एक साइट के पूरी तरह बैठ जाते है। इससे वाहनों में क्षति पहुंचती है। लखीमपुर का मुख्य मार्ग होने से आवागमन अधिक रहता है। इससे अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर। शहर की सड़कें पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। किसी सड़क में गड्ढे हो गए है तो किसी की बजड़ी उखड़ रही है। इससे इन सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आवागमन खतरनाक होता जा रहा है। यह हालात काफी समय से बने हुए है। बरसात ने तो इनकी दशा और भी खराब कर दी। इन गड्ढों में फंसकर रोजाना लोग जूझते रहते है। इसकी तस्दीक ऊपर दिए गए केस रहे है। फिर भी जिला प्रशासन इनकी सूरत नहीं संवार सका है।
शहर की प्रमुख सड़कें बदहाल है तो शहर की अन्य सड़कों की बात करना ही बेमानी है। शहर में प्रमुख रूप से 10 से अधिक सड़कें खराब पड़ी है। इनकी दशा पहले से दयनीय थी। उसके बाद हुई बरसात ने इनकी हालत और भी अधिक खराब कर दी है। मरम्मत न होने से अब यह आवागमन के लायक नहीं बची है। खासकर रात में तो सफर और भी खतरनाक हो जाता है। लखीमपुर रोड़, जीटी रोड़, गोला रोड़, मिश्रिख रोड़ आदि प्रमुख सड़कें पूरी तरह टूट चुकी है।
जब लोग निकलते है तो वह बहुत ही सावधानी बरतते है। इसकी वजह से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। कभी वाहन पलट जाते है तो कभी लोग गिरकर चोटिल हो जाते है। इनकी दशा सुधारने के लिए कई बार लोग जनप्रतिनिधि से लेकर अफसरों से शिकायत दर्ज करा चुके है। फिर भी इनकी दशा में कोई सुधार नहीं हुआ है। इससे शहरवासी बहुत ही परेशान है।

संभलकर निकलें
जिन स्थानों पर सड़क खराब है, वहां पर बहुत ही संभलकर निकलने की जरूरत होती है। अगर आप तेज स्पीड से निकलते है तो कमर में दिक्कत आ सकती है। बैक बोन में दिक्कत होने से काफी दर्द महसूस होगा। अगर आप गिर जाते है तो चोट आएगी। इसलिए हेलमेट जरूर पहनें। गड्ढों से निकलते समय वाहन धीमा करके निकले। शरीर को कोई झटका न लगने दें।
- डॉ. जेएन सिंह, फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed