{"_id":"585032484f1c1b775d649ddd","slug":"dialysis-center-will-start-soon-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगा डायलिसिस केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगा डायलिसिस केंद्र
Amarujala Bureau
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
HOSPITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस केंद्र शुरू होगा। इससे जरूरतमंद मरीजों को डायलसिस के लिए अब लखनऊ तक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। मंगलवार को सीतापुर दौरे पर आई अपर निदेशक स्वास्थ्य ने इस केंद्र की स्थापना के लिए जमीन देखीं।
विज्ञापन
सीतापुर जिला अस्पताल में डायलिसिस केंद्र नहीं है। जबकि उच्च रक्तचाप, मधुमेह रोगी, गुर्दे की बीमारी से पीड़ित कई गंभीर बीमारियों में मरीज को डायलिसिस (रक्त शोधन) की जरूरत पड़ती है। ऐसे में डॉक्टर मरीज को डायलिसिस की सलाह देते हैं पर यहां पर डायलिसिस न होने से उन्हें लखनऊ तक भागदौड़ करनी पड़ती है।
विज्ञापन
जिस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब शासन ने अब जिले में डायलिसिस केंद्र की स्थापना कराने व मशीन लगाने का फैसला लिया। इसी के मद्देनजर मंगलवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मिथलेश यहां दौरे पर आईं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बैठक के बाद उन्होंने डायलिसिस केंद्र के लिए जमीन देखी। उन्होंने बताया कि यहां जल्द डायलिसिस केंद्र शुरू करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान सीएमएस नलिनीकांत त्रिपाठी, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. सुषमा कर्णवाल, डॉ. एके शुक्ला, धीरज पांडेय आदि मौजूद थे।