{"_id":"5a3feb9f4f1c1b35338b4993","slug":"dial-1076-will-solve-every-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉयल करें 1076 मिलेगा हर समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉयल करें 1076 मिलेगा हर समस्या का समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी जमीन पर भू-माफिया ने अवैध कब्जा कर लिया है। फरियाद करने पर भी अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं। बाइक चोरी हो गई है और थानेदार आपकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहा है। इस तरह के मसले होने पर अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
अपने मोबाइल से घर बैठे ’1076’ नंबर डॉयल करिए। आपकी समस्या का त्वरित समाधान होगा। यह नंबर डॉयल करने पर आपको किसी भी तरह का शुल्क अदा नहीं करना होगा। आपको यह सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा किसानों को यदि फसल का उचित मुल्य नहीं मिल रहा है या फिर खाद बढ़ी दरों पर खरीदनी पड़ रही है। किसी सरकारी योजना के बारे में जानकारी लेनी है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 24 घंटे मदद करेगी।
विज्ञापन
ऐसी हर समस्या का त्वरित निदान सीएम हेल्पलाइन के जरिए पाया जा सकेगा। नए साल से समस्याओं के शिकायत की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। सीएम खुद इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नामक यह सेवा जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1076 पर कोई भी फोन कर शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत को लखनऊ में बने काल सेंटर से संबंधित अफसरों के पास भेज दी जाएगी।
यही नहीं इमरजेंसी होने पर कॉल सीधे संबंधित विभाग के अधिकारी के मोबाइल फोन से जोड़ दी जाएगी। शिकायत का लेवल वन के अधिकारियों को 15 दिन में निस्तारण करना होगा। यदि लेवल वन पर समस्या का निस्तारण नहीं हो पाता है तो कॉल सेंटर से उसे विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी को भेजा जाएगा।
उन्हें एक सप्ताह में इसका निस्तारण कराना होगा। यदि वे भी इसका निस्तारण नहीं कर पाते हैं तो विभाग के मंडलीय अधिकारी को निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। इन्हें तीन दिन में इसका निस्तारण करना होगा। अफसरों के निस्तारण के बाद शासन स्तर से क्रॉस चेकिंग की जाएगी। शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने पर ही मामले का पूरा निस्तारण माना जाएगा