फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Devotees take a dip of faith on Amavasya

Sitapur News: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 07 Jun 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Jun 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith on Amavasya
नैमिषारण्य (सीतापुर)। ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर बृहस्पतिवार को तीर्थ नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ एवं गोमती में डुबकी लगाई। इसके बाद मां ललिता देवी मंदिर समेत विभिन्न देव स्थलों में दर्शन-पूजन कर पुण्य व यश अर्जित किया। नैमिष में श्रद्धालुओं का आगमन बुधवार रात 12 बजे से होने लगा था।
विज्ञापन

चक्रतीर्थ व गोमती घाट पर स्नान एवं आचमन, मार्जन के उपरांत पुरोहितों को पंखा, चीनी, अन्न एवं दक्षिणा भेंट करने का क्रम रात से ही शुरू हो गया। स्नान-दान के उपरांत अपने पितरों की शांति के लिए श्रद्धालुओं ने पिंडदान किया। पितृदोष से मुक्ति के लिए पूजन के बाद ललिता देवी मंदिर, कालीपीठ, हनुमान गढ़ी, सूत गद्दी, व्यासगद्दी, देवपुरी मंदिर बालाजी मंदिर, देवदेवेश्वर समेत प्रमुख दर्शनीय स्थलों में दर्शन कर मनौतियां मांगी। स्नान, दान व दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति बाधित होने से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
आंधी-बारिश की वजह से विद्युत व्यवस्था बुधवार रात से बाधित हो गई,जिससे श्रद्धालुओं को अंधेरे में चक्रतीर्थ व गोमती में स्नान करना पड़ा। वहीं, बिजली के अभाव में पानी की टंकिया खाली रहीं। श्रद्धालुओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed