फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Devotee worshiped lord Shiva in sitapur

भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 08 Aug 2016 11:45 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 08 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Devotee worshiped lord Shiva in sitapur
भगवान शिव - फोटो : AmarUjala
सावन मास के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की शिव मंदिर व शिवालयों पर जमकर भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भजन और बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे।
विज्ञापन


तमाम भक्तों ने व्रत रहकर रूद्राभिषेक व भंडारे का आयोजन किया। देर शाम तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु सावन मास में उनका विशेष पूजन अर्चन करते हैं। सावन मास के तीसरे सोमवार की भोर शिव भक्त घरों से निकल शिवालयों को पहुंचे।
विज्ञापन


शहर के श्यामनाथ, जंगलीनाथ, त्रिकोणनाथ, ताड़कनाथ आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध-दही, घी-शक्कर , बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूब, श्रीफल, शहद, पंचामृत आदि से शिवलिंग का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन के दौरान हर-हर महादेव और ऊं नम: शिवाय, बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गुंजायमान होते रहे। नैमिषारण्य तीर्थ के प्रमुख शिवालयों में शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा की।


चक्रतीर्थ स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ का मनमोहक श्रंगार किया गया। नैमिष के महामृत्युंजय पीठ में भगवान महामृत्युंजय व बाबा सिद्धेश्वर नाथ का श्रंगार भी किया। बिसवां के पत्थर शिवाला, महमूदाबाद के संकटा देवी मंदिर परिसर स्थित शिव प्रतिमा, सिधौली के सिद्धेश्वर मंदिर, कमलापुर के नागेश्वर धाम सहित खैराबाद, पिसावां, लहरपुर, महोली, रेउसा, थानगांव, रामपुर मथुरा, मिश्रिख आदि जगहों पर श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की और उनसे सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed