फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Development works to be carried out at a cost of 38.80 crore

Sitapur News: 38.80 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Tue, 22 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 22 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Development works to be carried out at a cost of 38.80 crore
खैराबाद नगर पालिका बोर्ड बैठक।
खैराबाद। नगर पालिका परिषद खैराबाद की बोर्ड बैठक सोमवार को पालिका सभागार में अध्यक्ष बेबी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 38 करोड़ 80 लाख रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बजट में सड़क व निर्माण कार्य, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, यातायात प्रबंधन समेत अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष बेबी गुप्ता ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर खैराबाद को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और विकसित नगर बनाना पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने विकास कार्यों में सभासदों और नागरिकों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता ने बताया कि बैठक में 38 करोड़ 80 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास हुआ। बैठक में तहसीलदार रवि जायसवाल, सीओ सिटी, सांसद राकेश राठौर समेत सभी सभासद और पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



2025 के बाद अब पास हुआ बजट
सभासदों के अनुसार इससे पहले 10 मार्च 2025 को बजट पास हुआ था। इसके बाद पालिका अध्यक्ष और सभासदों के बीच विवाद के चलते बोर्ड बैठक नहीं हो सकी थी। इससे विकास कार्यों पर भी असर पड़ा। सोमवार को हुई बैठक में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद बजट पारित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभासदों की सहमति से होंगे कार्य
बोर्ड बैठक में सभासदों ने विकास कार्यों को लेकर अपनी सहमति को आवश्यक किए जाने की बात रखी। सभासदों के अनुसार नगर में होने वाले विकास कार्यों में उनकी सहमति ली जाएगी। इस पर सहमति बनने के बाद बैठक में बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।



विवाद का हुआ समापन
सांसद राकेश राठौर ने कहा कि पिछली बोर्ड बैठक विवाद के कारण स्थगित हो गई थी। अधिकारियों और सभी के सहयोग से इस बार बैठक सकुशल संपन्न हुई और बजट भी पास हुआ। इससे नगर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed