फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   development

सवा करोड़ से संवरेगा मिश्रिख-नैमिषारण्य

Thu, 17 Oct 2019 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
development
सीतापुर। नगर पालिका मिश्रिख-नैमिषारण्य का अब जल्द ही कायाकल्प होगा। यहां सुगम आवागमन के लिए सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। जलनिकासी के लिए नाले-नालियों का निर्माण होगा। साथ ही लोगों को ताजे आबोहवा के लिए पार्कों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस पर करीब एक करोड़ 38 लाख 16 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। यह विकास कार्य 14वां वित्त आयोग व दो प्रतिशत स्टांप शुल्क मद से होगा। इसे लेकर टेंडर निकल चुका है। जल्द ही विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।
विज्ञापन

नैमिषारण्य व मिश्रिख का अपना अलग ही पौराणिक महत्व है। यहां रोजाना देश व विदेश से सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। सभी मां ललिता देवी के दर्शन करने के साथ ही विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन करते हैं लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर सड़कें टूटी-फूटी हुई पड़ी हैं। इससे श्रद्धालुओं व स्थानीय बाशिंदों को बहुत दिक्कतें होती हैं। वे कई बार इन मार्गों को दुरुस्त कराने की गुहार लगा चुके हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका ने यहां विकास कार्य कराने की योजना तैयार की है।
इस प्लान के मुताबिक 14वें वित्त आयोग व दो प्रतिशत स्टांप ड्यूटी के मद से बजट खर्च किया जाएगा। इससे 27 सड़कें बनाई जाएंगी। इसके अलावा नैमिषारण्य के दो पार्क व मिश्रिख का एक पार्क विकसित किया जाएगा। इसे लेकर नगरपालिका की तरफ से टेंडर जारी किया जा चुका है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही मिश्रिख व नैमिषारण्य में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
नैमिषारण्य नगर में चक्रतीर्थ के पास पंच प्रयाग पार्क का दो लाख 73 हजार से कायाकल्प होगा। इसी प्रकार नैमिषारण्य में चक्रतीर्थ के पास उद्यान पार्क का 9.63 लाख से विकास कार्य होगा। मिश्रिख कस्बे में तहसील चौराहे के पास तिकोनी पार्क का 2.94 लाख से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
इसके अलावा दो प्रतिशत स्टांप शुल्क से नैमिषारण्य नगर स्थित सत्संग भवन में वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण ढांचे का निर्माण होगा। इस पर दो लाख 84 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

नगरपालिका की अध्यक्ष सरला देवी ने बताया कि नैमिषारण्य व मिश्रिख में विकास कार्य कराए जाने को लेकर प्लान तैयार किया गया है। टेंडर हो चुका है। जल्द ही सभी जगहों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed