{"_id":"6a173bb0bcca8b7b8e0359e4","slug":"despite-a-slight-drop-in-mercury-there-is-no-respite-from-the-heat-sitapur-news-c-102-1-stp1002-156826-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पारे में मामूली गिरावट के बाद भी गर्मी से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पारे में मामूली गिरावट के बाद भी गर्मी से राहत नहीं
Thu, 28 May 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 28 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को मामूली गिरावट के साथ अधिकतम पारा 39 डिग्री जबकि न्यून्तम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि तापमान में गिरावट के बाद भी लोगों को भीषण गर्मी व तपिश से कोई राहत नहीं मिली। सुबह से ही निकली धूप की तपिश के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों का परेशान किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सप्ताह के अंत में आसमान पर बादलों की आवाजाही से बारिश के आसार बन सकते हैं।
बुधवार की सुबह सूरज की तपिश सुबह नौ बजे से शरीर झुलसाने लगी। हांलाकि, पछुआ हवा चलने से मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। इसके बावजूद गर्मी का सितम कम नहीं हुआ। तेज धूप व उमस के चलते लोग जरूरी काम होने से ही घरों के बाहर निकले। पंखे व कूलर की हवा तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने में नाकाम साबित हुए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छाते व गमछे के सहारे तपिश से बचाव का करते नजर आए।
सूखते हलक को तर करने के लिए लोग ठंडे पानी के अलावा जलजीरा, शिकंजी, आम का पना, नींबू पानी, बेल व गन्ने के शर्बत का सेवन करते नजर आए। शाम ढलने के बाद भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही।