फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Deputy Chief Minister will come today, will distribute 2.81 lakh 175 houses

Sitapur News: आज आएंगे उपमुख्यमंत्री, बांटेंगे 2.81 लाख 175 घरौनियां

Fri, 17 Jan 2025 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 17 Jan 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister will come today, will distribute 2.81 lakh 175 houses
सीतापुर। खैराबाद स्थित भूमिजा बहुउद्देश्शीय हाल में शनिवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रापर्टी कार्ड (घरौनियों) का डिजिटल वितरण करेंगे। वह जिले की सात तहसीलों के 1200 गांवों के दो लाख 81 हजार 175 लोगों को घरौनी बाटेंगे। शुक्रवार देर शाम तक अधिकारी कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। स्वामित्व योजना के तहत घरौनियाें का डिजिटल वितरण किया जाएगा। जिले की सभी तहसीलों में घरौनियों को राजस्वकर्मियों ने अथक परिश्रम कर तैयार किया है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हेलीकॉप्टर से राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से खैराबाद के भूमिजा हाल पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण शुरू होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्र सरकार के सचिव पंचायती राज, केंद्रीय मंत्री पंचायती राज राजीव रंजन सिंह व अन्य वेबलिंक से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इसके बाद स्वामित्व योजना पर शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद घरौनियों का डिजिटल वितरण होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलवार तैयार घरौनियों का विवरण
तहसील गांव घरौनी
सदर- 253- 66,166
बिसवां- 135- 33,004
महमूदाबाद- 133- 24,685
महोली- 186- 32,045
मिश्रिख- 212- 50,723
लहरपुर- 121- 36,795
सिधौली- 160- 37,757
कुल योग- 1200- 2,81,175
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed