{"_id":"6aee20b7d43a78a7c706eac7","slug":"dental-x-ray-facility-now-available-at-the-district-hospital-sitapur-news-c-102-1-slko1053-167197-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जिला अस्पताल में अब दांतों के एक्सरे की भी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जिला अस्पताल में अब दांतों के एक्सरे की भी सुविधा
Sat, 07 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में दांतों से संबंधित बीमारियों के इलाज की सुविधा को बेहतर बनाने कवायद चल रही है। इसके तहत अब इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दांतों के एक्सरे की सुविधा भी मिलेगी। उन्हें एक्सरे के लिए निजी सेंटरों के चक्कर लगाने की परेशानी नहीं उठानी होगी। जांच के लिए अस्पताल में डेंटल एक्सरे मशीन पहुंच चुकी है। दिवाली के बाद जांच की सुविधा शुरू किए जाने की तैयारी है।
जिला अस्पताल की दंत रोग ओपीडी में प्रतिदिन करीब 60 से 80 मरीज पहुंचते हैं। इनमें अधिकांश मरीज दांतों में दर्द, मसूड़ों में सड़न संक्रमण और अन्य परेशानियों से पीड़ित होते हैं। ऐसे में दांतों की बीमारी के सटीक इलाज के लिए एक्सरे की जरूरत पड़ती है। अभी तक अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध न होने से मरीजों को बाहर निजी सेंटरों पर जांच कराने के साथ मोटी फीस चुकाना पड़ती थी।
अस्पताल प्रशासन की ओर से दंत रोग विभाग को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की शुरू हुई कवायद के तहत ओपीडी को अपग्रेड करने के बाद अब दांतों के एक्सरे की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। एक्सरे जांच की सुविधा से चिकित्सकों को इलाज की सही दिशा तय करने में मदद मिलेगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि दांतों की एक्सरे मशीन आ गई है। फिल्म सहित कुछ जरूरी सामान की वजह से मशीन को क्रियाशील नहीं किया जा सका है। दिवाली बाद मशीन से एक्सरे जांच शुरू कराने का पूरा प्रयास रहेगा।