{"_id":"5f5ba29a8ebc3e81b859ef2c","slug":"dengue-sitapur-news-lko5396570173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपाप अध्यक्ष समेत छह और मरीजों में डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपाप अध्यक्ष समेत छह और मरीजों में डेंगू के लक्षण
विज्ञापन
खैराबाद। खैराबाद में डेंगू तेजी से अपना पांव पसार रहा है। अब नगर पालिका अध्यक्ष समेत छह लोगों में डेंगू के लक्षण दिखे हैं।
खैराबाद में अब तक यहां पर 18 लोग डेंगू से ग्रसित हो चुके हैं। लेकिन किसी भी मरीज की सरकारी स्तर पर डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। यह सब प्राइवेट लैब से जांच कराए थे। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जलीस अंसारी की तबियत खराब होने पर लखनऊ में जांच कराई। जिसमें इनकी प्लेटलेट्स महज 40 हजार मिली है। चिकित्सकों ने तत्काल एडमिट करके डेंगू का इलाज शुरू कर दिया है।
इसके अलावा मसवाती टोला निवासी रफी अहमद की प्लेटलेट्स 38 हजार, जियाज अहमद निवासी कस्बातीटोला प्लेटलेट्स 80 हजार, कुलहन सरायं निवासी हैजी प्लेटलेट्स 24 हजार, ओसामा कस्बाती टोला प्लेटलेट्स एक लाख व जकिया कस्बाती टोला प्लेटलेट्स1.10 लाख मिली है। यह सब मरीज लखनऊ में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। ऐसे में सरकारी महकमा केवल टीम भेजने की बात कहकर चुप्पी साधे हुए हैं। किसी भी मरीज की सरकारी स्तर पर कोई जांच नहीं हुई है।
सीएचसी अधीक्षक, खैराबाद डॉ. रमाशंकर यादव का कहना है कि प्रभावित मोहल्लों में जिला मुख्यालय की भी टीम आ चुुकी है। एलाइजा टेस्ट जिला अस्पताल में होता है। अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।