फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Delivery done in ambulance, mother child healthy

एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा बच्चा स्वस्थ

Sat, 19 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Delivery done in ambulance, mother child healthy
लहरपुर(सीतापुर) । लहरपुर इलाके में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला का सफल प्रसव एंबुलेंस चालक व ईएमटी ने एंबुलेंस के अंदर ही सकुशल कराया। इसके बाद महिला को सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया गया। जहां जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। जिला प्रोग्राम मैनेजर ने एंबुलेंस टीम के दोनों ही मेडिकल कर्मियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम महादेव अटरा निवासी रहीस ने एंबुलेंस सेवा 108 पर फोन करके अपनी पत्नी अली मुन्निशा को सीएचसी ले जाने के लिए कॉल की। सूचना पाकर ईएमटी सोनू कुमार व एंबुलेंस चालक संजय गंगवार गांव पहुंचकर पीड़िता को अस्पताल ले जाने के लिए निकल पड़े। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज हो जाने पर दोनों स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराने के बाद जच्चा बच्चा को सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed