फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Delhi to sitapur bus service start

अब दिल्ली दूर नहीं, आठ बसों का संचालन शुरू

Fri, 12 May 2017 11:16 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 12 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Delhi to sitapur bus service start
बस - फोटो : अमर उजाला

जिले के लोगों के लिए अब दिल्ली दूर नहीं है। बिसवां और रेउसा से सीधे दिल्ली के लिए बस मिलेगी। इसके अलावा जिला मुख्यालय व पड़ोसी जनपद बहराइच का सफर भी आसान होगा। परिवहन विभाग ने आठ बसों का संचालन शुरू किया है। इससे करीब एक लाख की आबादी को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


अभी तक गांजर में रहने वाले लोगों के सामने यातायात की सुविधा न होना बड़ी समस्या थी। बिसवां तक रोडवेज बसें संचालित थीं, पर बिसवां के आगे रेउसा व थानगांव क्षेत्र के लोगों को तहसील और जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन


सीतापुर तथा बहराइच को जोड़ने वाले चहलारी घाट का पुल चालू होने के बाद इस मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन की आवश्यकता बढ़ गई। लोग लंबे समय से बस संचालन की मांग करते आ रहे हैं। परिवहन विभाग ने इस मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू कर एक लाख आबादी को सौगात दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतापुर डिपो की ओर से इस मार्ग पर आठ बसों का संचालन शुरू किया गया है। हर एक घंटे के अंतराल पर सीतापुर बस स्टॉप से बसें अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी। यह बस सेवा बिसवां, रेउसा और चहलारी घाट होते हुए बहराइच के लिए मिलेंगी।


इनमें चार बहराइच से ही वापसी करेंगी। जबकि चार बसों का संचालन दिल्ली तक होगा। रोडवेज की इन बसों के संचालन से गांजर के लिए तहसील व जिला मुख्यालय के साथ पड़ोसी जनपद बहराइच व दिल्ली आना-जाना बेहद आसान हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed