{"_id":"5858264a4f1c1b1b64e39599","slug":"dedicated-to-the-trauma-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण
अमर उजाला/सीतापुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
लाोकार्पण करते मंत्री व अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में जिले को ट्रॉमा सेंटर की सौगात मिली। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में माननीयों ने ट्रॉमा सेंटर भवन का लोकार्पण किया।
प्रदेश के गन्ना एवं विकास एवं चीनी मिल मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा व राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी, विधायक अनूप गुप्ता, मनीष रावत व एमएलसी आनंद भदौरिया ने ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण किया। कहा कि अभी तक हादसों में गंभीर घायल व गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब लोगों को उच्च चिकित्सा जिले में ही मिलेगी।
गंभीर रोगियों को लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिले के लिए यह बेहद अहम कदम है। नेताओं ने कहा कि तमाम मामलों में देखा गया कि गंभीर रोगियों को लखनऊ रेफर किया गया। रोगी ने लखनऊ जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसका मुख्य कारण ट्रॉमा सेंटर पहुंचने में देरी होती थी। अब गंभीर रोगियों को कम समय में बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
जिले के खैराबाद क्षेत्र के भगौतीपुर में ट्रॉमा सेंटर का भवन का निर्माण किया गया। भवन तो तैयार हो गया, लेकिन उसमें न तो मशीनें लग सकी हैं और न ही चिकित्सक तैनात हो सके हैं। लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कि कब ट्रॉमा सेंटर सेवाएं देगा।
अभी भी लोगों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ही जाना पड़ रहा है। यहां का ट्रॉमा सेंटर महज शोपीस बना ही नजर आ रहा है। पुलिस लाइन में सपा नेताओं ने इस ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण कर दिया। वहीं दावा किया कि अब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ तक की दौड़ नही लगानी पड़ेगी। नेताओं द्वारा ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण होने की के बाद अब लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर जब ट्रॉमा सेंटर चालू नहीं है, तब उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं कैसे और कहां से मिलेंगी।