फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Decision after 19 years in triple murder case

तिहरे हत्याकांड में 19 साल बाद छह को उम्रकैद

Thu, 16 Mar 2017 11:26 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 16 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Decision after 19 years in triple murder case
court

जनपद न्यायाधीश निसामुद्दीन ने चुनावी रंजिश में 20 साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड में छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जबकि मामले के चार आरोपी संदेह का लाभ पाकर बरी हो गए। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता रघुवीर यादव ने की। 

विज्ञापन


बताते हैं कि रेउसा के ग्राम सालपुर में चुनाव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर 30 सितंबर 1998 को गांव के ही गयादत्त, रामखेलावन व कुमोदनी की हत्या कर दी गई थी। मामले में गयादत्त के पुत्र धर्मेंद्र कुमार अवस्थी ने पिता के खिलाफ प्रधानी का चुनाव लड़ चुके डॉ. माधवराम मिश्र उनके पुत्र व तत्कालीन प्रधान पंकज उर्फ पदमेंद्र, राजीव, संजीव, उमेश, अनूप, गिरिजा शंकर, प्रेमशंकर, शिवशंकर व रमेश के खिलाफ रेउसा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


वादी के मुताबिक कत्ल के दिन गयादत्त अपने दूसरे बेटे राजकुमार के साथ नवरात्र के समापन पर निमंत्रण खाने जा रहे थे। तभी गिरिजाशंकर के मकान के सामने दोषियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। शोर सुनकर रामखेलावन दीक्षित, उनकी पत्नी कुमोदिनी आदि भी आ गईं। इस फायरिंग में गयादत्त व रामखेलावन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कुमोदनी को आरोपियों ने खींचकर तालाब में फेंक दिया था। डूबकर उसकी भी मौत हो गई। बवाल में वादी धर्मेंद्र को भी चोटें आईं। मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया गया। कोर्ट में दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा चलाया गया।


सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चार आरोपियों माधवराम, पंकज, संजीव व रमेश को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। जबकि शेष छह को कत्ल के लिए दोषी ठहराया। कोर्ट ने सभी छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट ने कहा कि अपील की मियाद बीतने के बाद तीनों मृतकों के वारिसों को 20-20 हजार रुपये बतौर क्षतिपूर्ति प्रदान करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed