फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Decided to run a movement against corruption

Sitapur News: भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाने का लिया निर्णय

Sun, 08 Jan 2023 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Decided to run a movement against corruption
सीतापुर। ‘सीतापुर अगेंस्ट करप्शन’ की ओर से रविवार को हिन्दी सभागार लालबाग पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन

अधिवेशन में आशुतोष मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई राष्ट्र निर्माण की लड़ाई है। भ्रष्टाचार की चुनौती राष्ट्र निर्माण की चुनौती है ‘सीतापुर अगेंस्ट करप्शन’ इस चुनौती का मुकाबला करेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता बीके सिंह ने कहा संगठन के सभी प्रस्ताव नये भारत के लिए नये सीतापुर के निर्माण पर केंद्रित है। हम इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

सीतापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र भाल गुप्ता ने कहा जब तक राजनीतिक भ्रष्टाचार नहीं खत्म किया जाता है तब तक भ्रष्टाचार को नष्ट नहीं किया जा सकता है। अशोक पुष्प ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लोकतंत्र की लड़ाई है। आराध्य शुक्ल ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह मुहिम नया आकार लेगी। प्रीतम सिंह ने कहा लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्रांतिकारी कवि अरुण अवध की कविताओं की पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। लोकगायक डा. रामबली ने क्रांतिकारी गीत पेश किया। कार्यक्रम का संचालन डा. बृजबिहारी ने किया। अधिवेशन में आरपी सिंह, विजय सिंह, विजय अवस्थी, उदय प्रताप सिंह, अनिल बाल्मीकि, गया प्रसाद, सलाऊद्दीन, अनवर सिद्दीकी, महेश राजवंशी, सुनीला रावत ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed