फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Debit cards were changed after seeing the PIN, two thugs arrested

Sitapur News: पिन देखकर बदल लेते थे डेबिट कार्ड, दो ठग हुए गिरफ्तार

Sun, 08 Jan 2023 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Debit cards were changed after seeing the PIN, two thugs arrested
सीतापुर। लोगों को झांसे में फंसाकर उनका डेबिट कार्ड पिन पता लगाने के बाद ठगी करने वाले दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चुपके से पिन का पता लगाते थे और फिर अपने पास मौजूद डेबिट कार्ड को लोगों के डेबिट कार्ड को बदलकर दूसरे एटीएम बूथ से पैसा निकाल लेते थे।
विज्ञापन

बिसवां पुलिस टीम और साइबर सेल की टीम ने चेकिंग के दौरान जिला प्रतापगढ़ के थाना पट्टी गांव रायपुर निवासी संतोष कुमार पाठक उर्फ टप्पू पाठक और शिवम सिंह को सिधौली रोड बिसवां एसबीआई बैंक एटीएम के पास से गिरफ्तार किया। जिनके पास से कुल 99 एटीएम डेबिट कार्ड, तीन मोबाइल फोन, एक हजार 450 रुपये नकद व अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

ठगों ने पूछताछ में बताया कि वे मिलकर विभिन्न क्षेत्रों मे स्थित एटीएम बूथ पर आने वाले ग्राहकों के साथ मदद करने के बहाने नजर बचाकर उनका डेबिट कार्ड पिन को देख लेते थे। किसी बहाने से ग्राहक के डेबिट कार्ड को अपने पास मौजूद उसी बैंक के अन्य डेबिट कार्ड से बदलकर दूसरे बूथ पर जाकर नगद रुपये निकाल लेते थे। उससे शॉपिंग कर फ्रॉड भी करते थे। संतोष के खिलाफ लखनऊ में भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अपराध शोभित अत्री ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed