{"_id":"611aaa748ebc3e42e42075cd","slug":"death-of-a-woman-who-went-to-cut-grass-by-drowning-in-the-pond-sitapur-news-lko5915369159","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूब कर घास काटने गई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूब कर घास काटने गई महिला की मौत
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर इलाके में घास काटने गई एक महिला की तालाब में डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की तो उसका शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदरपुर इलाके में सीतापुर-बहराइच मार्ग पर देबियापुर बाजार के निकट मैकूदास बाबा की मजार, हनुमान जी के मंदिर के समीप काफी समय से एक परिवार रहता है। वह मेहनत मजदूरी व मांग कर अपना जीवन यापन करता है। रविवार शाम मुन्नू की पत्नी सुमन (32) तालाब के किनारे घास काट रही थी। संतुलन बिगड़ने से वह तालाब में जा गिरी और डूबकर मौत हो गई।
महिला के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान तालाब में उसका शव उतराता मिला। पुलिस ने शव तालाब से निकालकर बिसवां सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक जांच की जा रही है।