फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Death of a teenager taking a bath in the river

नदी में नहा रहे किशोर की डूबकर मौत

Wed, 11 May 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Death of a teenager taking a bath in the river
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगलवार को मछली पकड़ने गए किशोर की नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर परिजनों को शव सौंप दिया है।
विज्ञापन

इलाके के गांव गौरिया प्रहलादपुर निवासी इरशाद (12) मंगलवार को तंबौर मार्ग पर स्थित गांव डिंगुरापुर के पास से निकली केवानी नदी में मछली पकड़ने गया था। भीषण गर्मी के चलते वह नदी के कुंड में नहाने लगा। अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पास में मछली पकड़ रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने किशोर को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर मनीष कुमार सिंह ने बताया कि किशोर की डूबकर मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। पंचनामा करके शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed