फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Death of a bike rider

बाइक सवार की मौत, जिंदा समझ लखनऊ ले गए परिजन

Tue, 09 Mar 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Death of a bike rider
सिधौली (सीतापुर)। रामपुर कलां इलाके में बाइक से जख्मी हुए युवक को सिधौली सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिवार के लोग उसे जिंदा समझ कर लखनऊ लेकर चले गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

सिधौली कोतवाली इलाके के बलदेलपुर निवासी राम प्रताप (45) सोमवार को बाइक से कहीं जा रहा था। सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर रामपुर कलां की बेहमा पुलिस चौकी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे राम प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया, उसको फौरन सीएचसी सिधौली ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बावजूद परिवार के लोग उसे जिंदा मानते हुए एक वाहन से लखनऊ लेकर रवाना हुए। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. रेहान आलम ने बताया कि बाइक से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत हो गई थी। लेकिन परिजन नहीं माने, वह उसे लखनऊ लेकर चले गए। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed