{"_id":"58f103884f1c1bbd4ccf54a1","slug":"dear-lost-her-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुत्तों ने ली हिरन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुत्तों ने ली हिरन की जान
Amarujala Bureau
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
हिरन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आवारा कुत्तों के झुंड ने एक हिरन को मार डाला। बताते हैं कि यह हिरन अपने झुंड से बिछड़कर भटक गया था। जिसके बाद उसके पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए। कुत्तों के हमले से वह जख्मी भी हो गया, जिससे उसकी जान चली गई। वन विभाग ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया है।
विज्ञापन
धांधी गांव घाघरा के किनारे बसा हुआ है। शुक्रवार सुबह गांव के लोग नाश्ते की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच एक हिरन तेजी से भागता हुआ गांव में पहुंचा। उसके पीछे-पीछे कुत्तों का झुंड भी आ गया।
विज्ञापन
हिरन गांव के सुरेश के घर के पीछे तालाब में गिर गया। यह देखते ही गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को खदेड़ा। जिसके बाद हिरन को तालाब से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
कुत्तों के हमले मेें हिरन बुरी तरह से जख्मी हो गया है। गांव के लोगों ने सूचना वन विभाग को भेजी। थोड़ी देर के बाद रेंजर सोहन लाल गांव पहुंचे और हिरन को पशु चिकित्सालय ले जाने लगे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रेंजर ने बताया कि हिरन का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके शव को दफना दिया गया है।