फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body thrown in the farm after killing a child

बालक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Thu, 08 Aug 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the farm after killing a child
सरैंया/बेहमा (सीतापुर)। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में एक बालक को अगवा कर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शव खेत में फेंक कर हत्यारा फरार हो गया। गुरुवार सुबह बालक का शव मिला तो घर में कोहराम मच गया। घटना के पीछे अवैध संबंधों की बात भी सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बालक को घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक को दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रामपुर कलां थाना क्षेत्र के रघवापुर निवासी धर्मेंद्र (8) पुत्र स्व. सतीश को गांव का ही मोहित बुधवार शाम करीब चार बजे बुलाने गया था। बालक की मां सावित्री ने उसे जाने से रोक दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके बाद फिर आरोपी किसी तरह बालक को बुला ले गया। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की जाने लगी पर उसका पता नहीं चल सका। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष रामपुर कलां अवधेश यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र की मां ने बताया कि उसके बेटे को गांव का ही मोहित बुलाकर ले गया था। इस पर पुलिस ने भोर में ही मोहित को दबोच लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर बालक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने वारदात स्वीकार कर ली है।
उसने ही धर्मेंद्र की चाकुओं से गोदकर हत्या की थी। आरोपी के परिवार वाले बालक संग कुकर्म की आशंका जता रहे हैं, लेकिन आरोपी ने इससे इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कुकर्म स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी का एक लड़की से संबंध था।
बालक ने उसे लड़की के साथ देख लिया था, जिसकी वजह से उसने हत्या कर दी गई। खबर पाकर एसपी एलआर कुमार, सीओ सिधौली अंकित कुमार ने मौका मुआयना किया है।
सबसे से छोटा होने से सबका था चहीता
चाकुओं से गोद कर मारे गए धर्मेंद्र के पिता की कई साल पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। मां सावित्री किसी तरह मेहनत मजदूरी कर बच्चों को पाल रही थी।
धर्मेंद्र की बड़ी बहन मोहिनी व छोटी बहन रेनू की शादी हो चुकी है। सावित्री का 11 साल का एक लड़का जीतेंद्र है। धर्मेंद्र की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। धर्मेंद सबका चहीता था।
कुकर्म की नहीं हुई पुष्टि
सीओ अंकित कुमार का कहना है कि आरोपी ने बालक को घर से बुलाकर हत्या कर दी थी। लाश अर्धनग्न मिलने से कुकर्म की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

आरोपी ने भी ऐसा करने से इंकार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी का एक लड़की से अवैध संबंध था। बालक ने आरोपी को उसके साथ देख लिया था। बालक कहीं इसकी शिकायत न करें, इस डर से आरोपी ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed