फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body thrown in the bushes after killing the girl

युवती की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

Tue, 28 Dec 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the bushes after killing the girl
पिसावां (सीतापुर)। एक युवती की बीती रात दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारे शव को झाड़ी में फेंक भाग निकले। मंगलवार सुबह गांव के बाहर लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। युवती का गला दुपट्टे से कसा था। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

पिसावां इलाके के ढपरापुर गांव के बाहर लोगों ने झाड़ियों में युवती का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ मिश्रिख सुशील कुमार, एसओ पिसावां भानु प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान न हो पाने की दशा में पुलिस ने कार्रवाई अज्ञात में दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चश्मदीदों की माने तो युवती का गला दुपट्टे से कसा था। ऐसे में गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, युवती की उम्र 30 साल के करीब है। उसने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहन रखा था। धारीदार लाल रंग का स्वेटर पहन रखा था। युवती की हत्या किसने और क्यों की, हत्या करने वाले लोग कौन, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह ने बताया कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। शिनाख्त होने के बाद घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विवाहित थी युवती
युवती शादीशुदा थी। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों की माने तो युवती ने पैरों में बिछिया पहन रखी थी। मांग में सिंदूर भी लगा था। हाथ में अंगूठी पहन रखी थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शादीशुदा थी।
पूर्व प्रधान की तहरीर पर हत्या का केस
युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाए जाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ मिश्रिख ने बताया कि जिस खेत के पास शव बरामद हुआ है, उसी के खेत मालिक व पूर्व प्रधान रमेश चंद्र यादव की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
सर्विलांस और फॉरेसिंक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पिसावां में युवती की गला घोंटकर की गई हत्या की सूचना के बाद मौके पर स्वाट टीम के प्रभारी सतेंद्र विक्रम, सर्विलांस व साइबर प्रभारी अजय रावत, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जांच की। टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं।

कई पहलुओं पर हो रही तफ्तीश
युवती की हत्या के मामले में अभी तक पिसावां पुलिस को कोई सुबूत नहीं मिला है, लेकिन पुलिस वारदात के सभी पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। युवती अगर शादीशुदा है तो फिर हत्या की वजह क्या हो सकती है, इसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed