फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of youth missing for eight days found in field

Sitapur News: आठ दिन से लापता युवक का खेत में मिला शव

Tue, 17 Dec 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 17 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for eight days found in field
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। आठ दिन से लापता सरवंगा निवासी युवक का शव सोमवार रात गांव के किनारे गन्ने के खेतों में पड़ा मिला। पुलिस ने पहले ही गुमशुदगी दर्ज की ली थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर तलाश न करने का आरोप लगाकर शव रोक लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक ग्रामपंचायत हेमपुर के मजरा सरवंगा निवासी विकास (24) आठ दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। आठ दिसंबर को तहरीर देने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार रात उनका शव गांव की दक्षिण दिशा की ओर स्थित गन्ने के खेत में मिला।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक विकास की हत्या की गई है। उनके मुताबिक पुलिस ने युवक की तलाश में देरी लगाई, इसलिए ऐसा हुआ। परिजनों ने शव को ले जाने से मनाकर दिया। उन्होंने मौके पर डीएम, एसपी को बुलाए जाने की मांग की। एएसपी दक्षिणी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि तलाश लगातार जारी थी। परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed