फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances

Sitapur News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 24 May 2024 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बम्हौरा निवासी सर्वेश (21) का शव मकान के पास बने आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने शव लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार देर शाम युवक का अपनी मां से किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ था। युवक अविवाहित था। पिता फूलचंद की कुछ वर्षों पूर्व मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वह अपनी मां के साथ रहता था। बीती रात वह घर के बाहर लेटा था। सुबह उसका शव पड़ोस में बने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में पेड़ से लटका मिला है। इंस्पेक्टर उमाकांत शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक युवक शराब का आदी था। बीती शाम अपनी मां के साथ मारपीट की थी, जिससे परिजनों ने डांट लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed