{"_id":"5efb6d828ebc3e42e303ec2f","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-canal-sitapur-news-lko528501860","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का नहर में उतरता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का नहर में उतरता मिला शव
विज्ञापन
सरैंया (सीतापुर)। सदरपुर थाना इलाके में मंगलवार को शारदा सहायक नहर में एक दलित युवक का शव उतराता मिला। युवक तीन दिन पहले से लापता था। परिजनों ने युवक को मारकर नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
सदरपुर थाना क्षेत्र के अकबापुर निवासी ठाकुर प्रसाद पुत्र बड़कन्ने बीते 25 जून की रात घर से एक शादी में शामिल होने की बात कहकर गया था। इसके बाद हुसैनपुर गांव में ठाकुर प्रसाद को कमलेश व छोटे के ट्रैक्टरों के बैट्रा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने ठाकुर प्रसाद की जमकर पिटाई की जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में ठाकुर प्रसाद लापता हो गया। 27 जून को ठाकुर प्रसाद के परिजनों ने सदरपुर थाने में उसके लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस बीच पुलिस व परिजन ठाकुर प्रसाद की तलाश करते रहे पर उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
इसके बाद अकबापुर निवासी शिवशंकर ने सरैंया महिपत सिंह गांव के सामने शारदा नहर में ठाकुर प्रसाद के शव को उतराता देखा। शिवशंकर ने मामले की जानकारी गांव पहुंचकर परिजनों को दी। परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मौके पर जा पहुंचे और लाश निकालने का प्रयास करने लगे।
काफी प्रयास के बाद बाराबंकी जनपद के भगौली रेगुलेटर के पास ठाकुर प्रसाद का शव ग्रामीणों ने निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची बाराबंकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सदरपुर विकास मिश्र ने बताया कि युवक की गुमशुदगी 27 मई को ही दर्ज कर ली गई थी। लाश मिलने की सूचना मिली हैं। परिजनों द्वारा अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।