{"_id":"6a04ce33f866864166089cf7","slug":"dead-body-of-drowned-youth-found-in-sarayan-river-sitapur-news-c-102-1-slko1055-155919-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सरायन नदी में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सरायन नदी में डूबे युवक का शव मिला
Thu, 14 May 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 14 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नहाते समय सरायन नदी में डूबे लखनऊ निवासी युवक का शव बुधवार दोपहर गोताखोरों ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखनऊ के मड़ियांव थाना भिठौली चौराहा शेरवानी नगर निवासी मनीष (19) अपने दोस्त अमन, रियाज आदि के साथ मंगलवार को सिधौली मंडी में प्याज व लहसुन खरीदने गए थे।
खरीदारी के बाद सभी दोस्त संदना के शाहपुर गांव के पास कोनी घाट स्थित सरायन नदी में नहाने लगे। नदी में उगी घास में फंसकर मनीष डूब गए थे। दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष मानपाल सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम शाहपुर गांव के पास युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया।