फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree

Sitapur News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Fri, 01 May 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 01 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree
हरगांव। इलाके के जंगलीबाबा स्थान के पास बृहस्पतिवार को एक युवक का शव पेड़ पर बने फंदे से लटकता मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग (फांसी) आया है। इस मामले में पुलिस मृतक के परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


इलाके के कल्याणपुर गांव निवासी देवीदीन (20) का शव टिल्ला तिराहे से हरगांव जाने वाले मार्ग पर जंगलीबाबा के स्थान के पास पेड़ पर बने फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप लगाया कि प्रेमिका के परिजनों ने ही देवीदीन की हत्या कर उसे पेड़ पर फंदे से लटकाया है।
विज्ञापन


बताया कि मृतक देवीदीन का विवाह दोनवा गांव में तय हो चुका था। नवरात्र में गोदभराई हुई थी। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed