{"_id":"67015994c43357a8030604f4","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-garden-sitapur-news-c-102-1-slko1037-120055-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आम के बाग में लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आम के बाग में लटकता मिला युवक का शव
Sat, 05 Oct 2024 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। इलाके के एक होटल पर काम करने वाले युवक का शव शनिवार को आम के बाग में पेड़ से लटकता शव मिला। सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।
थाना सदरपुर क्षेत्र के जदवापुर गांव निवासी राजकुमार (25) महमूदाबाद के गल्ला मंडी के पास संजय होटल पर पिछले करीब दस वर्षो से काम करता था। होटल मालिक संजय ने बताया कि राजकुमार 4 अक्तूबर की सुबह उनकी बाइक लेकर शौच के लिए गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी देर हो जाने पर उसकी खोज बीन शुरु की गई। शनिवार को बाइक कलुवापुर स्थित एक हॉस्टल के पीछे आम की बाग के पास खड़ी मिली।
होटल मालिक ने बताया कि अपनी बाइक वापस लाकर उन्होंने राजकुमार के लापता होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। शनिवार दोपहर जानकारी मिली की लापता राजकुमार का शव उसी आम के बाग में एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला है।