{"_id":"66fc4d782edf85116f091a24","slug":"dead-body-of-a-laborer-found-lying-on-the-road-sitapur-news-c-102-1-slko1055-119820-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चकमार्ग पर पड़ा मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चकमार्ग पर पड़ा मिला मजदूर का शव
Wed, 02 Oct 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
उरदौली (सीतापुर)। कंचनपुर गांव के पास चकमार्ग पर एक मजदूर का शव मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अपराध अमर सिंह के मुताबिक क्षेत्र के कुसैला निवासी मिहीलाल (40) मजदूरी करते थे।
मंगलवार सुबह वह पत्नी को फूल तोड़ने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर बाद उनका शव कुसैला से महसुनियागंज जाने वाले चकमार्ग के किनारे कंचनपुर गांव के पास पड़ा मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। युवक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।